logo

Under-19 World: एबी डी विलियर्स के डुप्लीकेट ने मचाया कोहराम, लोग कह रहे Baby AB, देखे VIDEO

 | 
Under-19 World: एबी डी विलियर्स के डुप्लीकेट ने मचाया कोहराम, लोग कह रहे Baby AB, देखे VIDEO

नई दिल्ली. एबी डी विलियर्स (AB De Villiers) बड़े-बड़े शॉट के लिए जाने जाते हैं. हालांकि वे अब क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. इस बीच उन्हीं के देश साउथ अफ्रीका के जूनियर क्रिकेटर ने मैदान पर उन्हीं की स्टाइल में जमकर रन बटोरे.

लोग उन्हें Baby AB तक कह रहे हैं. अंडर-19 वर्ल्ड कप (Under-19 World Cup) में खेल रहे डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) ने भारत के खिलाफ जमकर रन बटोरे. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. हालांकि मैच में साउथ अफ्रीका को (India vs South Africa) हार मिली.

नंबर-3 पर उतरे डेवाल्ड ब्रेविस ने भारत के खिलाफ 99 गेंद पर 65 रन बनाए थे. 6 चौके और 2 छक्के जड़े. उनके स्टेट ड्राइव, रिवर्स स्वीप एकदम एबी डी विलियर्स की तरह हैं. इतना ही नहीं उनका जर्सी नंबर भी 17 है, जो डी विलियर्स का था. टीम के साथी खिलाड़ी अर्धशतक पूरा करने के बाद Baby AB के पोस्टर दिखाते दिखे. कई फैंस का कहना है कि इस युवा बल्लेबाज को जल्द हम आईपीएल (IPL) में खेलते हुए देखेंगे. ब्रेविस के रोल मॉडल डी विलियर्स ही हैं.

विक्की ओस्तवाल ने झटके 5 विकेट

मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 45 रन से हराया था. बाएं हाथ के स्पिनर विक्की ओस्तवाल ने 28 रन देकर 5 विकेट झटके. कप्तान यश ढुल (Yash Dhull) ने 82 रन की शानदार पारी खेली. मैच में भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए 232 रन बनाए थे. जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम सिर्फ 187 रन बना सकी थी. मैच में साउथ अफ्रीका की ओर से ब्रेविस के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल सका था.

भारत ने सबसे अधिक 4 बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है. ऐसे में इस बार भी उसे दावेदार माना जा रहा है. वेस्टइंडीज में खेले जा रहे टूर्नामेंट में टीम ने जीत के साथ आगाज किया है.