World Cup 2023: विराट कोहली ने रचा इतिहास, भारत-न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा

World Cup 2023 : आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल नंबर-1 में न्यूजीलैंड और भारत के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुकाबला खेला जा रहा है। विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में शतक पूरा कर लिया है। यह विराट के करियर का 50वां शतक है।
विराट ने सचिन तेंदुलकर (49 शतक) का रिकॉर्ड तोड़ा है। विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने 279वीं पारी में अपने 50 वनडे शतक पूरे किए हैं।
𝙈𝙊𝙉𝙐𝙈𝙀𝙉𝙏𝘼𝙇! 🫡🫡
— BCCI (@BCCI) November 15, 2023
Virat Kohli surpasses the legendary Sachin Tendulkar and now has the most centuries in Men's ODIs 👏👏#TeamIndia | #CWC23 | #MenInBlue | #INDvNZ | @imVkohli pic.twitter.com/230u7JAxcJ
कोहली ने इसके साथ ही विश्व कप के एक सत्र में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी तेंदुलकर (2003 में 673 रन) के रिकॉर्ड को पीछे छोड दिया। कोहली इस दौरान मौजूदा विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक (591) को पीछे छोड़ते हुए इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए। इन दोनों के बाद न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र (565) हैं। वह वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने के बाद मामले में ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गये। तेंदुलकर 18,426 रनों के साथ इस सूची में शीर्ष पर हैं, उनके बाद कुमार संगकारा (14,234) हैं। कोहली ने रिकी पोंटिंग (13,704) को पछाड़कर तीसरा स्थान हासिल किया।