logo

Christmas 2022: ओडिशा के प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने 1500 किलो टमाटर से तैयार की सांता क्लॉज की मूर्ति

 | 
Christmas 2022: ओडिशा के प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने 1500 किलो टमाटर से तैयार की सांता क्लॉज की मूर्ति

Christmas: क्रिसमस का त्योहार पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। लोग अपने-अपने तरीके से एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दे रहे हैं। इसी क्रम में ओडिशा के प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने लोगों को क्रिसमस की बधाई अनोखे तरीके से दी है।

उन्होंने गोपालपुर बीच के रेत पर सांता क्लॉज की मूर्ति बनाई है। मूर्ति के साथ ही टमाटर की मदद से पटनायक ने MERRY CHRISTMAS लिखा है। लोग इस मूर्ति को खूब पसंद कर रहे हैं।

सुदर्शन पटनायक ने रेत पर मूर्ति बनाने के लिए 1500 किलोग्राम टमाटर का इस्तेमाल किया है। यह मूर्ति 27 फीट ऊंची और 60 फीट चौड़ी है। 2021 में क्रिसमस पर पटनायक ने 5400 लाल गुलाब और अन्य फूलों की मदद से पुरी के समुद्र तट पर सांता क्लॉज की 50 फीट लंबी और 28 फीट चौड़ी रेत की मूर्ति बनाई थी।

गौरतलब है कि पटनायक पिछले 17 साल से क्रिसमस के दौरान सैंड आर्ट बना रहे हैं। उनकी कई रेत की मूर्तियां लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह बना चुकी हैं। पद्म भूषण पुरस्कार विजेता रेत कलाकार सुदर्शन ने दुनिया भर में 60 से अधिक अंतरराष्ट्रीय रेत कला प्रतियोगिताओं और उत्सवों में भाग लिया है। उन्होंने देश के लिए कई पुरस्कार जीते हैं।

सुदर्शन पटनायक को विभिन्न विषयों पर आधारित रेत की मूर्तियां बनाने के लिए जाना जाता है। इस महीने की शुरुआत में उन्होंने रेत पर भारत की G20 अध्यक्षता का लोगो बनाया था। कला के क्षेत्र में अपार योगदान के लिए उन्हें 2014 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।

Around the web