logo

मध्य प्रदेश में खेलो इंडिया प्रतियोगिता के दौरान आ गिरा बड़ा होर्डिंग, मचा हड़कंप

 | 
मध्य प्रदेश में खेलो इंडिया प्रतियोगिता के दौरान आ गिरा बड़ा होर्डिंग, मचा हड़कंप

Ujjain: मध्य प्रदेश में खेलो इंडिया के तहत अलग अलग शहरों में आयोजन हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को उज्जैन में भी आयोजन का 9वां दिन रहा मगर इस दिन बड़ी दुर्घटना होते होते टल गई।

दरअसल बृहस्पतिवार को मलखंभ खेल प्रतियोगिता के समय परिसर में ही बैठे बच्चों पर उनके पीछे लगा बड़ा सा खेलो इंडिया का एक होर्डिंग गिर पड़ा। जिससे हंगामा मच गया।

गनीमत रही किसी को इसमें चोंट नहीं आईं तथा तत्काल वहीं उपस्थित बच्चों व कोच ने होर्डिंग संभाला जब दोबारा खड़ा किया। कुल मिलाकर बड़ी दुर्घटना होते होते टल गई। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें बच्चे एवं कोच एक बड़े से होर्डिंग को पकड़े दिखाई दे रहे है। ऐसे में सवाल ये उठ रहा है कि इतने बड़े आयोजन में जहां 18 वर्ष से कम आयु के 500 लगभग बच्चे हिस्सा ले रहे हो, उनकी सुरक्षा की व्यवस्था का केवल कागजों में क्यों है? हकीकत तो ये है कि वीडियो में नजर आ रहे बच्चों को क्यों इतना बड़ा होर्डिंग संभालना पड़ रहा है। हालांकि इस मामले में कोई भी कुछ भी कहने से बच रहा है। घटना के पश्चात् मौके पर कुछ लोग पहुंचे और व्यवस्था वापस की गई।

वही बुधवार को उज्जैन के प्रवण कोरी ने पोल, रोप और हैंगिंग इवेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मध्यप्रदेश को गोल्ड मेडल दिलाया। उन्होंने अपने करियर का पहला गोल्ड मेडल ऑल राउंड इवेंट चैंपियनशिप में जीता। प्रवण ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में उन्होंने दो रजत एवं गुजरात में गोल्ड मेडल जीता था। 17 वर्षीय प्रणव कक्षा 12वीं के छात्र हैं।