Big News: ओम प्रकाश राजभर समेत इन 4 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, योगी कैबिनेट का विस्तार
| Mar 5, 2024, 17:34 IST

Yogi Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के दूसरे कार्यकाल में मंगलवार शाम को पहली बार मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ. इसके तहत भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के विधायक अनिल कुमार और भाजपा के एमएलसी दारा सिंह चौहान तथा साहिबाबाद के विधायक सुनील शर्मा ने मंत्री पद की शपथ ली.
