logo

रोहतास में भीषण सड़क हादसा, थार ने 4 लोगों को कुचला, एक की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

 | 
रोहतास में भीषण सड़क हादसा, थार ने 4 लोगों को कुचला, एक की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल 

Rohtas: रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुआं पेट्रोल पंप के समीप रविवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित थार वाहन ने सड़क किनारे खड़े 4 लोगों को रौंद डाला। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक 3 वर्षीय बच्ची समेत 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरा घटनाक्रम पास के पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जो हादसे की भयावहता को साफ दिखाता है।

फिर पास के पुल की रेलिंग पर बैठे तीन युवकों को कुचलते हुए गड्ढे में जा गिरी। मृतक महिला जमुआ गांव की निवासी थी। घायल युवकों को तुरंत बिक्रमगंज के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

इसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थार चालक को पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही काराकाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में ले लिया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हादसे से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजन और स्थानीय लोग दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और फुटेज के आधार पर पड़ताल की जा रही है।