Bihar News: सीएम नीतीश कुमार ने पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

Patna: मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बिहार के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि सत्यपाल मलिक 4 अक्टूबर 2017 से 22 अगस्त 2018 तक बिहार के राज्यपाल रहे थे। बिहार के अतिरिक्त वे जम्मू-कश्मीर, गोवा एवं मेघालय के भी राज्यपाल रहे थे। सत्यपाल मलिक के रूप में देश ने एक बड़े व्यक्तित्व को खो दिया है। सत्यपाल मलिक ने राज्यपाल के रूप में अपनी जिम्मेवारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया था। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुयी है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
अत्यंत दुःख से यह सूचना देता हूं कि पूर्व गवर्नर सत्यपाल सिंह मलिक जी आज़ 5 अगस्त 2025 को दोपहर 1:12 बजें स्वर्ग सिधार गए। लंबी बिमारी से जुझते हुए उन्होंने आज़ अंतिम सांस ली।
— Satyapal Malik (@SatyapalMalik6) August 5, 2025
कल सुबह 9 बजें से दोपहर 2 बजें तक आरके पुरम सोम विहार में आप उनके अंतिम दर्शन कर सकतें हैं।
उनका अंतिम…
उन्होंने कहा कि सत्यपाल मलिक जी एक साफ-सुथरी और स्पष्टवादी छवि वाले वरिष्ठ राजनेता थे, जिन्होंने सदैव जनहित को प्राथमिकता दी। उनका जाना देश की राजनीति और समाज दोनों के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
बिहार के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक जी का निधन दुःखद। बिहार के अतिरिक्त वे जम्मू-कश्मीर, गोवा एवं मेघालय के भी राज्यपाल रहे थे। उन्होंने राज्यपाल के रूप में अपनी जिम्मेवारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया था। उनके निधन से देश ने एक बड़े व्यक्तित्व को खो दिया है। उनके निधन से…
— Nitish Kumar (@NitishKumar) August 5, 2025