सीएम नीतीश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व० दारोगा प्रसाद राय की जयंती पर माल्यार्पण कर उन्हें किया नमन

Patna: मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व० दारोगा प्रसाद राय जी की जयंती के अवसर पर नया सचिवालय परिसर के समक्ष स्थित स्व० दारोगा प्रसाद राय जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
पूर्व मुख्यमंत्री स्वo दारोगा प्रसाद राय जी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। pic.twitter.com/KcULp1rtk0
— Nitish Kumar (@NitishKumar) September 2, 2025
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधानसभा अध्यक्ष श्री नंदकिशोर यादव, ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री श्री अशोक चौधरी, परिवहन मंत्री श्रीमती शीला कुमारी, विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद श्रीमती कुमुद वर्मा, अन्य जनप्रतिनिधिगण, पूर्व मंत्री एवं स्व० दारोगा प्रसाद राय के सुपुत्र श्री चन्द्रिका राय एवं उनके परिजन, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव श्री अरविंद कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने स्व० दारोगा प्रसाद राय जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।