logo

Bihar News: डॉ. बी.पी. सिंह की धर्मपत्नी स्व. माधुरी सिंह के श्राद्धकर्म में शामिल हुए सीएम नीतीश।

 | 
Bihar News: डॉ. बी.पी. सिंह की धर्मपत्नी स्व. माधुरी सिंह के श्राद्धकर्म में शामिल हुए सीएम नीतीश।

Patna: मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज डाकबंगला, मेन रोड, बाढ़ जाकर डॉ० बी०पी० सिंह की धर्मपत्नी स्व० माधुरी सिंह के श्राद्धकर्म में शामिल हुये। मुख्यमंत्री ने स्व० माधुरी सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

इस अवसर पर जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय कुमार झा, विधान पार्षद श्री नीरज कुमार, अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, स्व० माधुरी सिंह के सुपुत्र एवं आई०ए०एस० अधिकारी श्री बलदेव पुरुषार्थ, पुत्रवधू एवं आई०ए०एस० अधिकारी श्रीमती कविता सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।