logo

Bihar News: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में नया अपडेट: अब इन महिलाओं को भी मिलेगा योजना का लाभ

 | 
Bihar News: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में नया अपडेट: अब इन महिलाओं को भी मिलेगा योजना का लाभ

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में महिलाओं के लिए पिछले दिनों महिला रोजगार योजना पोर्टल लांच किया है। इसके बाद अब राज्य की महिलाओं को 10000 रुपए की आर्थिक मदद की जाएगी। अब इसी योजना को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। अब राज्य के अंदर गैर स्वयं सहायता समूह की महिलाएं को लेकर अपडेट दिया गया है। 

जानकारी के अनुसार, महिला सशक्तिकरण के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत की गई है। अभी तक इसमें यह कहा गया था कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं या उन्हें फॉर्म भरने के साथ यह स्वीकार करना होगा कि वह स्वयं सहायता समूहों से जुड़ेगी। इसके बाद प्रत्येक परिवार की एक महिला को रोजगार के लिए 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी बाद में 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता मिल सकती है। 

शहरी क्षेत्रों की महिलाएं योजना के लिए जीविका की वेबसाइट www.brlps.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन के समय मोबाइल नंबर, आधार संख्या, बैंक खाता विवरण और रोजगार का प्रकार दर्ज करना अनिवार्य होगा। आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी।

अब इसके पोर्टल पर एक नया अपडेट दिया गया है। जिसमें यह बदलाव किया गया है कि अब गैर स्वयं सहायता समूह की महिलाएं को भी इस योजना का लाभ मिलेगा। इसके लिए जीविका की वेबसाइट पर आवेदन करें और आपकी उम्र 18-60 वर्ष होनी चाहिए। 

योजना का लाभ लेने हेतु इच्छुक महिलाओं को आनलाइन आवेदन प्राप्ति के उपरांत उन्हें उनके क्षेत्र में कार्यरत सामुदायिक संसाधन सेवी द्वारा संपर्क किया जाएगा। उसके बाद योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। शहरी क्षेत्र की महिलाएं जो पूर्व से ही स्वयं सहायता समूह से जुड़ी है उन्हें आनलाइन आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। शहरी क्षेत्र की जो महिलाएं स्वयं सहायता समूह से नहीं जुड़ी है, उनके द्वारा आवेदन करने हेतु जीविका के वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध है। 

इस योजना के तहत आर्थिक सहायता के रूप में प्रत्येक परिवार की एक महिला की अपनी पसंद का रोजगार करने के लिए 10 हजार रुपए की राशि प्रथम किस्त के रूप में दी जाएगी। महिलाओं द्वारा रोजगार शुरु करने के उपरांत आकलन कर 2 लाख रुपए तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता आवश्यकतानुसार दी जाएगी।

Around the web