logo

Bihar News: शिवहर में दर्दनाक सड़क हादसा, चलती कार का टायर फटा, 8 लोग घायल

 | 
Bihar News: शिवहर में दर्दनाक सड़क हादसा, चलती कार का टायर फटा, 8 लोग घायल

Sheohar: बिहार के शिवहर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। पिपराही थाना क्षेत्र के बसहिया शेख पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार का टायर फटने से गाड़ी अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई है। पेड से टकराते हुए एक घर में घुस गई है।

हादसे में कार सवार 8 लोग बुरी तरह से घायल हो गए है। घायल सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। घायलों में एक बच्चा भी शामिल है। घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सदर अस्पताल शिवहर में भर्ती कराया है, जहां कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी लोग ईद मनाकर अपने घर लौट रहे थे। पिपराही थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार मेहता ने बताया है कि टायर फटने की वजह से यह घटना हुई है। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गए हैं। घायलों में हसेन अख्तर- 28 वर्ष, अरसद 30 वर्ष, इरफान- 16 वर्ष, शबनम- 15 वर्ष, समा परवीन 26 वर्ष, गुड़िया- 22 वर्ष, शबनम परवीन- 26 वर्ष और मो० अंस- 3 वर्ष शामिल हैं। सभी एक ही परिवार के है। सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

Around the web