logo

Bihar Road Accident: नालंदा में दर्दनाक सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत, सीएम नीतीश ने जताया शोक

 | 
Bihar Road Accident: नालंदा में दर्दनाक सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत, सीएम नीतीश ने जताया शोक

Patna: मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र के भेण्डा गांव के पास बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग पर हुयी कार दुर्घटना में 03 लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्घटना काफी दुःखद है।

मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।