logo

Bihar Weather Today: बिहार के 23 जिलों में आज होगी मध्यम से तेज बारिश! जानें अपने शहर का हाल

 | 
Bihar Weather Today: बिहार के 23 जिलों में आज होगी मध्यम से तेज बारिश! जानें अपने शहर का हाल  

Bihar Weather: बिहार में मौसम का इन दिनों हाल बिगड़ता हुआ देखने को मिल रहा है. बिहार में आने वाले 19 अप्रैल तक मौसम का यही मिजाज बने रहने की संभावना है. अगले 3 से 4 दिनों के दौरान लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 19 अप्रैल तक मौसम का विकराल रूप देखने को मिल सकता है. 

फिलहाल, बिहार के आज सभी जिलों में बारिश होने की संभावना है. लेकिन 23 जिलों में मध्यम से तेज बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. बिजली गिरने की प्रबल संभावना को देखते हुए आईएमडी ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक के अनुसार एक्टिव मौसमी सिस्टमों के संयुक्त प्रभाव से बिहार में पूर्वी हवा का प्रवाह सक्रिय रहने से राज्य के ऊपरी वायुमंडल में आद्रता में बढ़ोतरी हो रही है. इस कारण वज्रपात और 10 से 50 मिमी बारिश हो सकती है. 19 अप्रैल तक बिहार के पूर्व भाग के एक या 2 स्थानों में बारिश की संभावना है. इस अवधि के दौरान कई जगहों पर मेघगर्जन, वज्रपात और सतही हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटे रहने की भी संभावना है.

आज यानी 16 अप्रैल को मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, कैमूर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, पटना, जहानाबाद, और नालंदा में झोंको के साथ हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे रहने की संभावना है. इस दौरान बारिश और बिजली गिरने की संभावना है. इसको देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है.