पटना के रविंद्र भवन में स्टार्टअप समिट 2025 का आयोज: डिप्टी सीएम चौधरी और विकास वैभव ने किया उद्घाटन

Patna: बिहार की राजधानी पटना के रविंद्र भवन में स्टार्टअप समिट 2025 का आयोजन किया गया। इस समिट का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया। इस अवसर पर विशेष रूप से आईपीएस अधिकारी विकास वैभव भी मौजूद थे, जिन्होंने बिहार के विकास पर अपने विचार साझा किए। समिट के दौरान एक किताब का भी विमोचन किया गया जो बिहार के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर आधारित है।
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि स्टार्टअप समिट जैसे आयोजन बिहार में नई सोच और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। उनका मानना है कि अगर सही दिशा में काम किया जाए, तो बिहार को जल्द ही एक विकसित राज्य के रूप में स्थापित किया जा सकता है।
#पटना के रविन्द्र भवन में #LetsInspireBihar के द्वारा आयोजित 'स्टार्ट-अप समिट 2025' का उद्घाटन किया। इस दौरान आईपीएस अधिकारी श्री विकास वैभव जी के साथ 'बिहार उद्यमिता सम्मान' से नवोदित उद्यमियों को सम्मानित किया।
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) August 24, 2025
बिहार के जन-मन में औद्योगिकीकरण के लिए भाव है। इस भाव की पूर्ति के… pic.twitter.com/fhmwNKBPFF
समिट के दौरान लेट्स इंस्पायर बिहार के संस्थापक विकास वैभव ने बिहार के विकास की दिशा पर चर्चा करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य 2047 तक बिहार को एक सशक्त और समृद्ध राज्य के रूप में विकसित करना है। आईपीएस अधिकारी विकास वैभव का यह भी कहना था कि बिहार में अब तक शिक्षा का स्तर तो बढ़ा है, लेकिन अभी भी प्रति व्यक्ति आय बहुत कम है, जिस पर काम करने की आवश्यकता है।
लेट्स इंस्पायर बिहार के संस्थापक विकास वैभव ने यह भी बताया कि बिहार की जो वर्तमान स्थिति है, उसमें बहुत सुधार की संभावना है, लेकिन इसके लिए सही कार्यक्रमों और शिक्षा की जरूरत है। उन्होंने स्टार्टअप समिट को एक महत्वपूर्ण कदम बताया, हर व्यक्ति तक इसका लाभ पहुंचे।
आईपीएस अधिकारी विकास वैभव ने आगामी दिसंबर में बैंगलोर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी, जिसमें बिहार के विकास के लिए एक ठोस रोडमैप तैयार किया जाएगा। यह रोडमैप बिहार को 2047 तक एक विकसित राज्य के रूप में कैसे स्थापित किया जाए, इस पर आधारित होगा।
