logo

दुर्गादास उईके की नामांकन रैली में शामिल हुए, सीएम मोहन यादव, कांग्रेस पर साधा निशाना

 | 
दुर्गादास उईके की नामांकन रैली में शामिल हुए, सीएम मोहन यादव, कांग्रेस पर साधा निशाना 

Betul News: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है। गुरुवार 4 अप्रैल को बैतूल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार दुर्गादास उईके ने अपना नामांकन दाखिल किया।

दुर्गादास उईके के नामांकन में MP के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंच से कांग्रेस पार्टी की आलोचना करते हुए आड़े हाथ लिया।

मुख्यमंत्री ने मंच से जनसभा को संबोधि करते हुए कहा, 'युद्ध के क्षेत्र में जब हम बढ़ रहे है धीरे-धीरे और ऐसा लगा रहा हैं कि तीसरी बार मोदी जी की सरकार बनेगी। ऐसा हम नहीं कह रहे है, बल्कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकसभा के अंदर नारा लगा रहे है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि वो नारा क्या लगा रहे है अबकी बार 400 पार।'

सीएम यादव ने कहा कि कांग्रेस के लोग मरा-मरा बोल रहे है और इनके मुंह से राम-राम ही निकल रहा है। इतना ही नहीं, जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेसी भगवान राम के काम में जितने अड़ेंगे लगा सकते थे, जितने कष्ट दे सकते थे. कांग्रेस के लोगों ने वो सारे कष्ट दिए। वो सारी परेशानियां खड़ी की।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि आजादी के बाद ही कांग्रेसियों को राम मंदिर बनवाना चाहिए था। लेकिन, वो 70 साल तक इस काम में अड़ेंगे लगाते रहे। सीएम यादव ने कहा कि हिंदू-मुस्लिमों को लड़ाने के लिए भगवान राम का मंदिर नहीं बनने दिया। नित-नए वकील खड़े करते रहे, अड़ेंगे लगाते रहे। लेकिन, मुझे इस बात की प्रसन्नता है हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के शासन में राम मंदिर का निर्माण हुआ।

इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के नागरिक लोकसभा की समस्त 29 सीटों पर महाविजय का आशीर्वाद देने के लिए तत्पर हैं। इतना ही नहीं, सीएम ने दुर्गादास उइके जी को प्रचंड विजय की अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं भी दी।