logo

आगामी विधानसभा चुनाव में मप्र कांग्रेस उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ की भूमिका को लेकर प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न

 | 
आगामी विधानसभा चुनाव में मप्र कांग्रेस उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ की भूमिका को लेकर प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न

संवाददाता काशी नाथ 

Bhopal News: मप्र कांग्रेस उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों की एक प्रदेश स्तरीय आवश्यक बैठक आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुये प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष हरिशंकर शुक्ला ने बताया कि प्रकोष्ठ के समस्त पदाधिकारी और जिला अध्यक्षों सहित सभी कार्यकर्ता पूरे प्रदेश की एक-एक विधानसभा क्षेत्र में पूरी मुस्तैदी के साथ पहुंचकर जनता के बीच जायेंगे और कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे।

बैठक के दौरान उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने कांग्रेस को विजयश्री दिलाने का संकल्प लिया। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने कहा कि कांग्रेस के उपभोक्ता सरंक्षण प्रकोष्ठ की संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

प्रदेश में भाजपा सरकार में व्याप्त जो वर्तमान स्थिति है, हम सभी को एजकुट होकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच उजागर कर भाजपा की भ्रष्ट और निकम्मी सरकार को उखाड़ फेकने के लिए सक्रियता से कार्य करना है।

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं समस्त प्रकोष्ठों के प्रभारी जे.पी. धनोपिया ने कहा कि उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ प्रदेश भर में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करें। प्रदेश में जो कांग्रेस के पक्ष में प्रदेश की जनता का रूझान है निकट भविष्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में इसका फायदा जरूर मिलेगा, आवश्यकता आपकी सक्रिय भूमिका के निर्वहन की है और प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता पूरी मुस्तैदी के साथ जुट जायेेंगे तो निश्चित ही पार्टी को विजयश्री मिलेगी और कमलनाथ को मुख्यमंत्री के रूप में देखेगे। 

बैठक में अभी कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता चरणजीत सिंह, कांग्रेस उपभोक्ता प्रकोष्ठ के पदाधिकारी ओम भारद्वाज, अजय चौधरी, नागेश्वर शुक्ला, दिलीप तिवारी, राहुल मिश्रा, सैयद साहिद खान, रामजी शर्मा, मोहम्मद इस्लाम, सोनू गर्ग सहित प्रदेश भर से आये मप्र कांग्रेस उपभोक्ता प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Around the web