logo

भोपाल में विधानसभा घेराव की कोशिश कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

 | 
भोपाल में विधानसभा घेराव की कोशिश कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

संवाददाता काशी नाथ 

Bhopal News: भोपाल में आज कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं सड़क पर उतरकर बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। विधानसभा घेराव की कोशिश कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल करने के साथ टियर गैस भी छोड़ी।

प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, भष्टाचार और हरदा ब्लास्ट के दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर आज पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्ययन बी श्रीनिवास की अगुवाई में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर इकट्ठा हुए और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में विधानसभा घेराव की ओर बढे, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विधानसभा की ओर बढ़ते ही पुलिस ने शिवाजी नगर चौराहा पर बैरिकेड्स लगाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक लिया।

गौरतलब है कि मंगलवार को युवा कांग्रेस ने प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार और हरदा ब्लास्ट के मामले को लेकर विधानसभा घेराव का ऐलान किया था इसके लिए आज सुबह से ही कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस दफ्तर के बाहर इकट्ठा होने शुरू किया इसके बाद दिन में करीब 2 बजे के करीब कांग्रेस कार्यकर्ता विधानसभा घेराव के लिए आगे बढ़े। कांग्रेस के विधानसभा घेराव के ऐलान के बाद आज पुलिस ने तगड़े इंतजाम किए थे।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के से कुछ दूरी पर ही स्थित शिवाजी नगर चौराहा से पहले ही पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर ट्रैफिक को रोक दिया था इसके बाद जैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से विधानसभा की ओर आगे बड़े पुलिस ने पहले बैरिकेड पर ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक लिया। इसके बाद पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए वॉटर कैन का इस्तेमाल किया और फ़िर आंसू गैस के गोले छोड़ें इस दौरान कुछ कार्यकर्ता को हल्की-फुल्की चोटें भी आई।