logo

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा 2025: जिले से 121 वरिष्ठ नागरिक करेंगे हवाई यात्रा तथा 1006 को रेल से तीर्थ यात्रा का मिलेगा अवसर

 | 
वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा 2025: जिले से 121 वरिष्ठ नागरिक करेंगे हवाई यात्रा तथा 1006 को रेल से तीर्थ यात्रा का मिलेगा अवसर

Dungarpur: राज्य सरकार मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के मंशानुरूप वरिष्ठ नागरिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए उन्हें उनकी आस्थाए सस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं जोडे रखने के लिए सतत् प्रयासरत है। देवस्थान विभाग द्वारा संचालित वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा 2025 के अन्तर्गत डूंगरपुर जिले की लॉटरी प्रक्रिया बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर के सूचना विज्ञान केन्द्र में जिला कलक्टर श्री अंकित कुमार सिंह की अध्यक्षता में एवं लॉटरी समिति की उपस्थिति में संपन्न की गई। वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजनान्तर्गत जिले में हवाई यात्रा के लिए कुल 2930 प्राप्त आवेदन में से 121 तथा रेल यात्रा के लिए कुल 3865 प्राप्त आवेदन में से 1006 यात्रियों का चयन कर कुल 1127 यात्रियों का चयन किया गया।

सहायक आयुक्त देवस्थान विभाग दीपिका मेघवाल ने बताया कि रेल द्वारा यात्राओं मे हरिद्वार, ऋषिकेश, अयोध्या, वाराणसी, सारनाथ, मथुरा, वृंदावन, बरसाना, आगरा, अयोध्या, द्वारिकापुरी, नागेश्वर, सोमनाथ, तिरुपति, गंगासागर, जगन्नाथपुरी, रामेश्वरम, वैष्णोदेवी, महाकालेश्वर उज्जैन, औंकारेश्वर सहित अन्य प्रमुख तीर्थ स्थल सम्मिलित हैं। वहीं हवाई यात्रा के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों को नेपाल स्थित पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश चंद्र धाकड़ मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड, एडिशनल एसपी राजीव परिहार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉण् अलंकार गुप्ता, सहायक आयुक्त देवस्थान विभाग दीपिका मेघवाल, सूचना एवं प्राद्यौगिकी विभाग संयुक्त निदेशक मुकेशए वर्मा उपनिदेशक समीर मीणा उपस्थित रहंे।