logo

Sriganganagar News: राजकीय बालिका स्कूल नम्बर 4 में नशा मुक्त कार्यशाला आयोजित

 | 
Sriganganagar News: राजकीय बालिका स्कूल नम्बर 4 में नशा मुक्त कार्यशाला आयोजित

Sri Ganganagar: जिला कलक्टर डॉ. मंजू एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के नेतृत्व में जारी नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय नम्बर 4 में नशे से युवाओं को बचाने के लिए विभिन्न प्रयासों में एक और नवाचार को जोड़ते हुए छात्राओं ने एकजुट होकर ‘बहनों का संकल्प-भाई बचाओ, गंगानगर बचाओ‘ का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से श्री विक्रम ज्याणी ने यह संदेश दिया गया कि हर बहन अपने परिवार, मोहल्ले और विद्यालय में नशा मुक्ति का संदेश पहुंचायेगी और किसी भी भाई या परिचित को नशे के रास्ते से वापस लाने का प्रयास करेगी। हर बहन अगर अपने एक भाई को नशे से बचाए, तो गंगानगर के लाखों युवाओं का भविष्य सुरक्षित हो सकता है। छात्राओं ने हाथ उठाकर शपथ ली कि वे अपने परिवार और मोहल्ले में नशे के खिलाफ सतर्क प्रहरी बनेंगी। विद्यालय में नशा विरोधी कार्यक्रम करेंगी। छात्राओं ने श्री विक्रम ज्याणी के हाथों पर रक्षा सूत्र बाँधकर कहां कि आप जैसे नशा मुक्त भाई बनाना ही अब हमारा लक्ष्य है।

प्रिंसिपल श्रीमती लाजवंती शर्मा ने बहनों के इस जज़्बे को गंगानगर के भविष्य के लिए एक मजबूत कदम बताया और कहा कि यह अभियान आने वाली पीढ़ियों के जीवन को सुरक्षित करने में मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम का समापन नशा मुक्त समाज के संकल्प और प्रेरणादायक नारों के साथ हुआ। (फोटो सहित)