logo

UP News: यूपी मंत्रिमंडल का आज होगा विस्तार, 3 नए मंत्री लेंगे शपथ, योगी ने बुलाई कैबिनेट बैठक

 | 
UP News: यूपी मंत्रिमंडल का आज होगा विस्तार, 3 नए मंत्री लेंगे शपथ, योगी ने बुलाई कैबिनेट बैठक

UP: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का आज मंत्रिमंडल विस्तार होना तय मान जा रहा है। काफी दिनों से मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा चल रही थी। इस विस्तार में 3 नए मंत्रियों को शपथ दिलाया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह दूसरा कार्यकाल है। दूसरे कार्यकाल का यह पहला मंत्रिमंडल विस्तार हो रहा है।

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सुबह कैबिनेट बैठक बुलाई है। जिससे पता चल रहा है कि आज मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। इस विस्तार में ओम प्रकाश राजभर, दारा सिंह चौहान, राजपाल बालियान को मंत्री बनाया जाएगा। इन तीन मंत्रियों के अलावा योगी सरकार एक या 2 नए चेहरे को भी मंत्रिमंडल में शामिल कर सकती है।

योगी सरकार 2.0 का पहला मंत्रिमंडल विस्तार आज यानी मंगलवार शाम 5 बजे राजभवन में होगा। इस बीच मंगलवार सुबह राष्ट्रीय लोकदल के विधायक अनिल कुमार को भी लखनऊ बुलाया गया है। उनके मंत्री बनने की संभावना है।

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल आज शाम को राजभवन में तीनों नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगी। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और सरकार के मंत्री मौजूद रहेंगे।