बब्बर शेर के पीछे बेंत लेकर दौड़ा शख्स, फिर जो हुआ देखकर हक्के-बक्के रह जाएंगे- देखे VIDEO

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बब्बर शेर का वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए हैं. हों भी क्यों नहीं. क्योंकि जिस शेर की दहाड़ मात्र से सारा जंगल कांप उठता है, उसे अगर कोई बंदा बेंत दिखाकर गाय-भैंस की तरह डरा दे तो फिर क्या कहेंगे?
जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा है. यकीन मानिए, इस वीडियो को देखने के बाद आप भी सिर खुजलाने के लिए मजबूर हो जाएंगे क्योंकि ये वीडियो किसी सर्कस का नहीं, बल्कि जंगल का है.
वायरल हो रही ये क्लिप कुछ ही सेकंड की है, लेकिन इसे देखकर हर कोई सोच में पड़ गया है. आपने शायद ही शेर से जुड़ा कोई ऐसा वीडियो देखा होगा. वायरल हो रही क्लिप में आप देख सकते हैं कि एक शख्स बेंत की मदद से बब्बर शेर को डराने और उसे भगाने की कोशिश करता है. हैरानी की बात ये है कि शेर उस चीरफाड़ कर रख देने की बजाए उससे डरकर दौड़ लगा देता है. ये वीडियो वाकई में हैरान कर देने वाला है. क्लिप में देखा जा सकता है कि बेंत देखकर बब्बर शेर इस कदर घबरा जाता है कि वह वहां से फौरन दौड़ लगा देता है. तो आप भी देखिए ये हैरतअंगेज वीडियो.
वीडियो में देखिए, जब शख्स, से डर कर भागने लगा बब्बर शेर
बेहद चौंका देने वाले इस वीडियो को सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर one_earth__one_life नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. यूजर ने कैप्शन में लिखा है, ओह तेरी. 1 नवंबर को शेयर हुए इस वीडियो को अब तक 12.5 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं. वहीं, ढेरों लोगों ने कमेंट भी किया है.
